फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यक कार्य के लिए ही सफर करने की मिलेगी अनुमति

विज्ञापन
अल्मोड़ा में बने यातायात डेस्क में अनुमति पत्र के लिए आवेदन करने के लिए लगी लोगों की लाइन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी कार्य के लिए यात्रा करने की अनुमति मांगने को लोगों की लाइन लग रही है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हीं लोगों को सफर करने की अनुमति दी जा रही है जिनके लिए बहुत ही जरूरी है। कलक्ट्रेट के तहसील सभागार में बने यातायात डेस्क द्वारा बहुत जरूरी होने पर गंतव्य तक जाने के लिए पास दिए जा रहे हैं। शनिवार को गंतव्य तक जाने के लिए यातायात डेस्क में आवेदन पत्र जमा करने वालों की भीड़ रही। इधर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वास्तविक दिक्कत होने के बावजूद उन्हें पास प्राप्त करना मुश्किल हुआ। पूर्व पालिका सभासद अशोक पांडे ने बताया कि उनकी ताई जी का देहांत होने के कारण नैनीताल जाने के लिए अनुमति मांगी लेकिन काफी मुश्किलों के बाद उन्हें पास मिल सका।
विज्ञापन

अनुमति पत्र के लिए एसडीएम कार्यालय उमड़े लोग
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। पूरे देश के कई हिस्सों में लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। इधर एसडीएम कार्यालय में भी अब जरूरी कार्यों और फंसे लोगों को वापस लाने के लिए अनुमति पत्र बनाने वालों की भीड़ एकत्रित होने लगी है। शनिवार को ही काफी संख्या में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। शहर में आने और जाने के लिए अनुमति पत्र बनाए जा रहे हैं। एसडीएम अभय प्रताप सिंह का कहना है कि ठोस कारणों का प्रमाण पत्र देने वालों को ही अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के नियमों का भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बाजार क्षेत्र का भी नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें