शनिवार को अल्मोड़ा की बाजार में फायर ब्रिगेड के वाहन ने सेनिटाइज किया।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के निर्देश पर शनिवार को फायर सर्विस और नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के बाजार को सैनिटाइज किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर नगर पालिका की ओर से स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। शनिवार को पालिका और फायर सर्विस ने नगर में अभियान चलाया। इस दौरान नगर के बाजारों समेत मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया। कर्मचारियों ने सुबह मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, हुक्का क्लब, जौहरी बाजार, थाना बाजार, पल्टन बाजार सहित कई स्थानों को सैनिटाइज किया। अग्नि शमन अधिकारी गिरीश बिष्ट ने बताया कि फायर टेंडर, हाईप्रेशर के माध्यम से सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। अब नगर के अन्य हिस्सों को भी लगातार अभियान चलाकर सैनिटाइज किया जाएगा। टीम में चालक उमेश चंद्र, हेड कांस्टेबल चंदन सिंह, फायरमैन प्रकाश पांडे सहित नगर पालिका के कर्मी मौजूद रहे।