फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवेंचर कैंप में बच्चों को सेना ने सिखाए पर्वतारोहण के गुर

विज्ञापन
पर्वतारोहण में प्रयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी देते सैन्य अधिकारी कर्मचारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां आर्मी पब्लिक स्कूल में कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पर्वतारोही दल की तरफ से एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को पर्वतारोहण से संबंधित डेमो दिखाया गया। पर्वतारोहण के संबंध में बच्चों की कई जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया।
विज्ञापन

मेजर अशोक कुमार के नेतृत्व में सेना के पर्वतारोही दल ने छात्र-छात्राओं को पर्वतारोहण की जानकारी दी। बताया कि इस दौरान कई उपकरणों की जरूरत होती है। पर्वतारोहण में विशेष काम में आने वाले विदेशी उपकरण दिखाकर उनका उपयोग करना भी सिखाया गया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने डेमो की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और उनमें भी साहसिक गतिविधियों के लिए हिम्मत का संचार होगा। पर्वतारोही सैन्य दल ने पर्वतारोहण के अनुभव बताए। सेना का यह दल शीघ्र ही समुद्र तल से 5818 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुर्गा कोट (जिला बागेश्वर) जाएगा। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं। इसी दल के सदस्य पहले आठ हजार मीटर ऊंची चोटी कंचनजंघा को फतह कर चुके हैं। यहां सूबेदार श्याम सिंह, सूबेदार चामू सिंह, देव सिंह, बलवंत सिंह, राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें