फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर मार्ग पर चीड़ का दरख्त गिरने से दो घंटे बंद रहा यातायात

Tue, 08 Aug 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर एसएसबी सीमांत मुख्यालय के पास सुबह चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिस कारण दो घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जा रहीं महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में लोनिवि की टीम ने पेड़ को हटाया। इस मोटर मार्ग पर कई अन्य चीड़ के सूखे पेड़ भी गिरने वाले हालत में हैं, जिसके चलते किसी भी वक्त दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन


 सुबह नौ बजे एसएसबी सीमांत मुख्यालय से कुछ दूरी पर एक चीड़ का पेड़ उखड़कर मोटर मार्ग पर आ गिरा, संयोग से उस वक्त वहां से कोई भी नहीं गुजर रहा था। पेड़ गिरने से रानीखेत और ताड़ीखेत की तरफ से आने जाने वाले वाहन फंस गए। सूचना उपजिलाधिकारी को दी गई। सबसे अधिक परेशानी भाइयों को राखी बांधने मायके जा रहीं महिलाओं को हुई। लगभग वाहन दो घंटे तक फंसे रहे। इस बीच कई महिलाएं पैदल ही गंतव्य को गईं। बाद में लोनिवि कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें