फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता बिष्ट ने भी रक्षाबंधन मनाया

Mon, 07 Aug 2017 11:27 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एकता बिष्ट ने भी रक्षाबंधन मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। रक्षा बंधन का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। देश की महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने भी रक्षाबंधन मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घ जीवन के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए। रक्षा बंधन त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। लोगों ने घरों में विशेष पकवान बनाकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र भी बांधा। जिले के सोमेश्वर, दन्यां, जैंती, लमगड़ा आदि इलाकों में भी रक्षा बंधन पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। उधर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में संचालित स्कूलों की छात्राओं ने सोमेश्वर थाने जाकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और उनके दीर्घजीवन की कामना की। पुलिस कर्मियों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें