फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शनिवार को नगर गांधी चौक के समीप वाहनों का जाम लगा रहा। करीब आधा घंटे तक सड़क पर वाहन रेंगते रहे। वाहन चालकों को जाम से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर चालकों ने वाहनों को बेतरतीब तरीके से लगाए थे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही लोगों को पैदल चलने में दिक्कत हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को व्यवस्थित कर यातायात सुचारु कराया।
कोतवाल अशोक धनखड़ ने कहा कि लोग स्वयं जिम्मेदारी नहीं दिखाते हैं। सड़क किनारे वाहन तिरछा पार्क करने से जाम की स्थिति बनी रही। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों को सड़क पर सीधे तरीके से पार्क करने की अपील की है। ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। जाम में फंसे स्थानीय निवासी दीपक नेगी ने कहा कि प्रशासन को मुख्य बाजार में पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें