फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुरानी पेंशन बहाल हो नए नियम मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को लोक निर्माण विभाग के प्रेरणा सदन सभागार में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को नई पेंशन योजना किसी भी तरह स्वीकार नहीं है। पुरानी पेशन बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने फारगो नियमावली को निरस्त करने की मांग की। कहा कि गोल्डन कार्ड में विसंगति होने से कर्मचारियों को परेशानी से झूलना पड़ रहा है। लगातार मांग के बावजूद विसंगति दूर नहीं की जा रही है। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को योग्यतानुसार विभागीय भर्तियों में कोटा दिया जाए।
अपर निदेशक प्रशासनिक का पद सृजित करने की मांग की। मुख्य अतिथि चंद्रमणि भट्ट रहे। विशिष्ट अतिथि अमरनाथ सिंह नेगी, जीवन चंद तिवारी, पीएस बोरा, अति विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र पांडे, राजेंद्र सिंह गैडा, राम सिंह गैडा, धीरेंद्र कुमार पाठक,पंकज टम्टा, भूपाल सिंह चिलवाल रहे। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें