फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों का भाग्य आज खुलेगा

विज्ञापन
शहीद चूणामणि राजकीय इंटर कालेज खुमाड़ मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते सल्ट के एसडीएम राहुल साह। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना सोमवार को सुबह आठ बजे से सभी ब्लाकों में होगी। जिले में ग्यारह विकासखंडों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों के सौ मीटर की परिधि में प्रत्याशियों और एजेंटों के अलावा अन्य लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल ग्यारह ब्लाक हैं। जहां मतगणना के लिए कुल 122 टेबल लगाई गई हैं। मतों की गणना के लिए द्वाराहाट विकासखंड में 15 टेबल, हवालबाग, सल्ट विकासखंड के मतों की गणना को 14-14, लमगड़ा, ताकुला, धौलादेवी, चौखुटिया, भिकियासैंण, स्याल्दे में दस-दस, भैंसियाछना में आठ, ताड़ीखेत ब्लाक में 11 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल में पांच-पांच कार्मिक मतों की गणना करेंगे। कुल बारह सौ से अधिक मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दस प्रत्येक बक में करीब दस फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।
मतगणना के लिए कार्मिक दो शिफ्टों में काम करेंगे। जरूरत पड़ी तो तीसरी शिफ्ट में भी काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दो बजे, तत्पश्चात दो से आठ बजे, तत्पश्चात तीसरी शिफ्ट में भी मतगणना होगी। द्वाराहाट ब्लाक के मतों की गणना राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट और सल्ट विकासखंड के मतों की गणना शहीद चूणामणि राजकीय इंटर कालेज खुमाड़ (सल्ट) में होगी। जबकि विकासखंडों के मतपत्रों की गणना ब्लाक मुख्यालयों में होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया खुमाड़ मतगणना केंद्र का निरीक्षण
मौलेखाल। एसडीएम राजीव साह ने रविवार को शहीद चूणामणि राजकीय इंटर कालेज खुमाड़ में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि मतगणना केंद्र से पांच सौ मीटर पहले वाहनों को लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही वाहनों के चेकिंग का अभियान भी चलेगा। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम वेबसाइट में भी लोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें