फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासी में हुई मैराथन में कर्नाटक के महांकूटेश्वर ने मारी बाजी

विज्ञापन
मैराथन व दौड़ में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मां शारदा जन सेवा समिति द्वारा मासी में ‘एक अलख पहाड़ से पहाड़ के लिए’ अभियान के तहत आयोजित इक्कीस किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में कर्नाटक के महांकूटेश्वर ने बाजी मारी। दौड़ में कोटद्वार के मंजीत सिंह द्वितीय व उत्तराखंड पुलिस के हरीश कोरंगा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दौड़ के बाद आयोजित समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों के अलावा चौथे से दसवें स्थान तक रहे कोटद्वार के विपिन कुमार, रानीखेत के अवधेश नारायण यादव, देहरादून के सौरभ गौड़, रानीखेत के मनीष कुमार, सोमेश्वर के कमल सिंह, बागेश्वर के सुनील कुमार बरादा व मनीष सिंह को भी नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी जगत सिंह चौधरी (जंगली), विधायक महेश नेगी व एवरेस्ट विजेेता शीलत, रुद्रपुर के जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश पांडे, पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल, डॉ. कपिल गौड़, गौरव पांडे, भारत नंदन जुयाल, भूपेंद्र सिंह रावत, पूरन गौड़, महेश लाल वर्मा, हेमंत गौड़, दीपक शर्मा, ललित मोहन जोशी, शिवेंद्र फुलोरिया, हिमांशु भंडारी, शिवदत्त जुयाल, हरीश सिंह, संतोष मासीवाल आदि शामिल थे। संचालन गोपाल मासीवाल ने किया। मैराथन का आयोजन मासी-चौखुटिया के बीच किया गया। इस दौरान पुलिस, प्रशासन द्वारा दो घंटे तक यातायात भी बंद रखा गया।
दस किमी दौड़ में लूथर व रीमा रहे अव्वल
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मैराथन के अलावा आयोजित की गई तीन अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें दस किलोमीटर की दौड़ में असम राइफल के जवान एलआर लूथर व वाराणसी की रीमा पटेल प्रथम, रानीखेत के मनीष पांडे व बरेली की विनिता गुजर द्वितीय सुनाली के दिनेश चंद्रा व चौखुटिया की दिव्या आर्या तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह पांच किलोमीटर की दौड़ में रुद्रपुर के ललित गड़िया, तथा पिथौरागढ़ की मोनिका जोशी प्रथम और पिथौरागढ़ की नीकिता कार्की, भिकियासैंण के हिमांशु पडलिया व नवनीत साह द्वितीय,श्रीनगर की नूझक उस्मान तृतीय स्थान पर रही। तीन किलोमीटर दौड़ में अव्वल प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने से उनका निर्णय लक्की ड्रा से किया गया। जिसमें दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

नैनीताल की इस टीम का भी रहा योगदान
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मासी में हुई मैराथन व दौड़ को संपन्न कराने में नैनीताल से आई रन टू लिव टीम के दस सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा जिसमें हरीश तिवारी, आरएस बोरा, हिमांशु जोशी, खजान सिंह, बालम सिंह, मुकेश साह, विनोद पंत, मनोज बिष्ट, सुरेश व कमला शामिल थे।
बाहरी प्रदेशों से भी पहुंचे प्रतिभागी
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मैराथन का प्रचार प्रसार समाचार पत्रों के साथ ही सोशल मीडिया पर किए जाने और आयोजकों द्वारा धावकों से सीधे संपर्क कर उन्हें आमंत्रित करने का ही परिणाम रहा जो कि आयोजन में उत्तराखंड व यूपी के अलावा कर्नाटक, दिल्ली से भी धावक पहुंचे थे।
दौड़ पड़ी समूची घाटी
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मैराथन व दौड़ में देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रतिभागियों के साथ ही समूची चौखुटिया घाटी ने भी खूब दौड़ लगाई। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया इसी के चलते बारह साल के बच्चों से लेकर 78 साल के बुजुर्गों ने तक दौड़ में हिस्सा लिया। मासी के बुजुर्ग बद्रीलाल वर्मा (78), हरिदत्त जुयाल (66), शिवसिंह रावत (62), भुवन गौड़ (72) व रामस्वरूप मासीवाल सहित तमाम ऐसे बुजुर्ग थे जो युवा प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें