फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ीखेत के गुढोली गांव में तेंदुए ने युवक पर बोला हमला, घायल

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल कुलदीप। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुढोली गांव में तेंदुए ने दोपहर में छत पर बैठे युवक पर हमला बोल दिया। युवक ने भी तेंदुए के मुंह पर जोरदार प्रहार किया और वह वहां से भाग खड़ा हुआ। हमले में युवक घायल हो गया। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

रानीखेत और ताड़ीखेत क्षेत्र के गांवों में तेंदुए ने खासा आतंक मचाया है। खनियां, खडगोली, अम्याड़ी, ताड़ीखेत सहित तमाम स्थानों पर मवेशियों को निवाला बनाने के बाद तेंदुए ने यहां गुढोली गांव में छत पर बैठे युवक कुलदीप सिंह कार्की पर हमला बोल दिया। कुलदीप ने भी हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए के मुंह पर जोरदार प्रहार किया। तेंदुआ कुलदीप को कई जगह जख्मी कर भाग गया। कुलदीप को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया। इधर, तेंदुए के आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में तेंदुआ यहां कई मवेशियों को मार चुका है।
गुढोली में तेंदुए के युवक पर हमले की सूचना के बाद पिंजरा लगा दिया है। अन्य क्षेत्र से तेंदुए के आतंक की सूचना आएगी तो वहां पिंजरा लगाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें