फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्वाली, मौना, मराठा इलेवन की टीमों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
एनसीसी मैदान में अतिथियों के साथ खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को भी कई मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबले में दिगोटी इलेवन और बग्वाली की टीमें आमने सामने थी। दिगोटी की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 135 रन बनाए। जवाब देने उतरी बग्वाली की टीम ने नवें ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबला सिलोर एकादश और मौना की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलोर की टीम ने 12 ओवर में 72 रन बनाए। जवाब देने उतरी मौना की टीम ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर छठे ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में लालकुर्ती और मराठा इलेवन रानीखेत की टीमें आमने सामने थी। मराठा ज्वैलर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 129 रन बनाए। लालकुर्ती की टीम काफी कम रनों पर ढेर हो गई। मुख्य अतिथि व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता विमल भट्ट, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, विनोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक किशन जलाल, पूरन रावत, पूरन बिष्ट, दिवान अधिकारी, रोशन अधिकारी आदि ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें