फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अलग-अलग मामलों में 29.08 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 29.08 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि प्रभारी एसओजी भुवन चंद्र जोशी और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झीमार रोड सल्ट में चेकिंग अभियान चलाया। वाहन में सवार एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। कुंडेश्वरी, ऊधमसिंह नगर निवासी राजेश कुमार के पास से 12.585 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा कालीगांव रगड़गाड़ बैंड के पास भी चेकिंग के दौरान ग्राम पोस्ट बुढानपुर अलीगंज मुरादाबाद निवासी अलाउद्दीन (25) और नौशाद (23) की तलाशी ली गई। इस दौरान दोनों के पास से 16.495 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें