फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा प्रकरण में लिप्त अधिकारियों को पदमुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। मामले में लिप्त प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य की जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि मामले की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर एनएसयूआई ने पूर्व में कुलपति को ज्ञापन दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपित ने जांच कर 31 दिसंबर को पीएचडी प्रवेश परीक्षा निरस्त करने के आदेश जारी किए, लेकिन अब भी मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई है।
परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को भेजे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने संबंधित परीक्षा संयोजक समेत इसमें लिप्त प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें पदमुक्त किए जाने की मांग की। कहा कि मामले की जांच को शीघ्र सार्वजनिक किया जाए। मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर कुमाऊं विवि नैनीताल में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सुधार परीक्षा दे रहे छात्रों के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने कीभी मांग की। इस मौके पर विक्रम सिंह, अमित बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें