फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं क्षेत्र की उपेक्षा ही डबल इंजन सरकार का एकमात्र लक्ष्य: करन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता और विधायक करन माहरा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बूथ लेबल पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कुमाऊं की उपेक्षा कर रही है। महत्वपूर्ण संस्थानों को देहरादून ले जाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को जागरूक कर भाजपा सरकार की खामियों को उजागर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि महंगाई निरंतर बढ़ रही है, लेकिन भाजपा को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान ही विभागों को अन्यत्र ले जाने की कार्रवाई क्यों की जाती है। 2011-12 में रानीखेत की ऐतिहासिक ट्रेजरी को सब ट्रेजरी कर दिया गया।
बाद में हरीश रावत सरकार ने इसे फिर से ट्रेजरी का दर्जा दिया। खादी ग्रामोद्योग, मौसम विभाग आदि अन्यत्र स्थानांतरित कर दिए गए हैं। अब उद्यान निदेशालय को देहरादून ले जाने के प्रयास चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश आर्या ने की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, सोनू सिद्दीकी, कुलदीप कुमार, गोविंद राम, प्रदीप माहरा, विनय तिवारी, ईश्वरी दत्त पांडे, अमन शेख, इमरान, पंकज गुर्रानी, राजेंद्र बिष्ट्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें