फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुमाऊं की सबसे अनोखी सड़क, एक किमी में 100 से अधिक गड्ढे

Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में रानीझील को जोड़ने वाली बदहाल सड़क।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रानीखेत की पहचान रानी झील को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, 3000 स्कूली बच्चे रोजाना इस मार्ग से करते हैं आवाजाही
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के प्रमुख मार्ग में शुमार रानी झील सड़क की हालत इस पर बने 100 से अधिक गड्डे बता रहे हैं। मात्र एक किलोमीटर की इस सड़क से रोजाना 3000 स्कूली बच्चे और 500 पर्यटक आवाजाही करते हैं। बावजूद इसके छावनी परिषद इसे सुधारने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
रानीझील यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है। झील को नगर से जोड़ने वाली सड़क पर चलना किसी परीक्षा देने सरीखा है। इस कारण पर्यटक यहां से कटु अनुभव लेकर गुजरते हैं। स्थानीय व्यापारियों का दावा है कि सड़क की बदहाली के चलते पर्यटकों की संख्या में 30 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बोले पर्यटक

रानीझील को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। इसके सुधारीकरण के प्रयास होने चाहिए।
कृषानु दत्ता, पर्यटक, दिल्ली।


मैं रानीझील घूमने आया था। सड़क बेहद खराब है। इससे दुर्घटना हो सकती है। सड़क ठीक होने के बाद ही यहां का रुख करुंगा।

अंबर चौधरी, पर्यटक, नोएडा।
-
रानी झील की सड़क खराब है। गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए इसका सुधार जरूरी है।

विनीत कुमार, पर्यटक, देहरादून।

-
सड़क में बहुत गड्ढे हैं। स्कूल वाहन भी बमुश्किल आवाजाही कर रहे हैं। कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
रमेश जोशी, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन, रानीखेत।





कोट -
रानीझील की आधी सड़क छावनी और कुछ हिस्सा एमईएस के अधीन है। सड़क सुधारीकरण के लिए एमईएस के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। छावनी के अधीन सड़क का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। -कुनाल रोहिला, मुख्य अधिशासी अधिकारी, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें