फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में एक माह तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड

Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में पड़ा ताला। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक माह तक अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यहां तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट एक माह के अवकाश पर हैं। बुधवार को भी ओपीडी में अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची कटाने पहुंचे मरीजों को सूचना मिलने पर निराशा हुई।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा हुआ है। बुधवार को 40 से अधिक मरीज रेडियोलॉजिस्ट के पहुंचने का इंतजार करते रहे। कई मरीजों ने महिला अस्पताल का रुख किया। हालांकि सात किमी दूर मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। संवाद


जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट अन्यत्र संबद्ध
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं है। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को यहां संबद्ध किया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में संचालन के दो साल बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। जिला अस्पताल से यहां उधारी में रेडियोलॉजिस्ट दिया गया है। तीन में से दो रेडियोलॉजिस्ट के अन्य अस्पतालों और एक के अवकाश पर जाने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड पर विराम लग गया है। संवाद
विज्ञापन



कोट
अस्पताल में सेवाएं दे रहे रेडियोलॉजिस्ट एक माह के अवकाश पर हैं। अल्ट्रासाउंड जांच फिलहाल नहीं हो पा रही हैं। उनके अवकाश से लौटने के बाद जांच सुचारु हो जाएंगी।
विज्ञापन

- डॉ. अखिलेश, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।

 जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में पड़ा ताला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें