फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में विस भवन बनाने का कोई औचित्य नहीं: कुंजवाल

Tue, 12 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 देहरादून में पहले से ही एक विधानसभा भवन है जिसमें वर्तमान में विधानसभा चलती है। उधर गैरसैंण में एक और विधान भवन का कार्य अंतिम चरण में है। अब रायपुर में तीसरा विधानसभा भवन बनने की खबर से खुद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि रायपुर में नए विधानसभा भवन बनाने का न तो कोई औचित्य है और न ही इसकी जरूरत है। 
यहां जारी बयान में श्री कुंजवाल ने कहा कि रायपुर में विधानसभा भवन बनाने का मामला समाचार पत्रों के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि रायपुर में विधान भवन के निर्माण के लिए सरकार ने न तो विधानसभा को कोई प्रस्ताव भेजा और न ही विधानसभा से ऐसा प्रस्ताव गया है। उन्होंने कहा कि अभी पूरा ध्यान गैरसैंण के भराड़ीसैंण में बन रहे विधानसभा भवन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर है। 
विज्ञापन


श्री कुंजवाल ने कहा कि देहरादून में पहले ही विधान भवन, सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास बन चुके हैं। इसलिए रायपुर में एक और विधानभवन की जरूरत नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और और सभी राजनीतिक दलों को आपसी सहमति के साथ राजधानी के मुद्दे पर निर्णय लेना चाहिए कि आखिर राज्य की स्थाई राजधानी कहां बने। उन्होंने कहा राजधानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।  
विज्ञापन


कुंजवाल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के पक्षधर 
अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के पक्षधर हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गैरसैंण स्थायी राजधानी बन इसके लिए वहां पर सभी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें