अल्मोड़ा। जिले के बिरखम स्टेशन पर शेड और यात्रियों के बैठने के लिए इंतजाम न होने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है।
मझाऊं, सीम, दाड़िमी, कनोली, बरम, दन्योली, थामथोली, नौगांव समेत कई गांवों का बिरखम नजदीकी स्टेशन है। यहां से अल्मोड़ा, हल्द्वानी समेत अन्य स्थानों के रोजाना सैकड़ों वाहनों का संचालन होता है। स्टेशन में यात्री प्रतीक्षालय तक नहीं बना है, इस कारण यात्री सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं।
यात्री किशन सिंह ने बताया कि खुले आसमान तले वाहनों के इंतजार करने में काफी परेशानी होती है। बसों के इंतजार के दौरान कई बार तेज बारिश हो जाती है या तेज धूप लगती है तो स्थानीय दुकानों की शरण लेना पड़ती है। दुकानों में भीड़ होने से कई बार वहां भी बैठने के लिए जगह नहीं मिलती है। इससे परेशानी झेलनी पड़ती है।