फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारे लगाए

Tue, 25 Nov 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति लंबे समय से आंदोलन करते आ रही है लेकिन जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। प्राधिकरण के मानक लागू होने से लोगों को नए मकानों के निर्माण करने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, चंद्रकांत जोशी, हेम जोशी, ललित मोहन पंत, भारत रत्न पांडेय, बची सिंह, रौबिन मनोज भंडारी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें