फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ रंगकर्मियों ने युवा कलाकारों को अभिनय के गुर सिखाए

विज्ञापन
विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में मंचासीन रंगकर्मी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व रंगमंच दिवस पर विहान सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के टैरिस थिएटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मियों ने युवा रगंकर्मियों को नगर के रंगकर्म के इतिहास की जानकारी दी। साथ ही अभिनय करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ रंगकर्मी भास्कर जोशी, नवीन बिष्ट, नारायण थापा, रमेश लाल, देवेंद्र भट्ट और संतोष कुमार ने युवा कलाकारों को नगर में रंगमंच के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने नगर में रंगमंच के उदय होने से अब तक के सफर की जानकारी दी। नौ रसों के बारे में बताया गया। इस मौके पर नगर में रंगमंच को लेकर आगामी प्रस्तुतियों पर विचार विमर्श किया गया। युवा कलाकारों को एक्टिंग करने के गुर सिखाए गए। उन्हें डायलॉग डिलीवरी, बॉडी लैंग्वेज के बारे में बताया गया। रंगकर्मियों ने अपनी खामियां और उपलब्धियां गिनाई। वहां पर ममता वाणी भट्ट, संदीप नयाल, अमित बुधौली, निशा मेहरा, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, ईशा बिष्ट, शुभंकर कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें