फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करें

Tue, 12 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद विधान सभा अध्यक्ष गोबिंद सिंह कुंजवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों को अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन से मंजूर विकास योजनाएं जिन पर बजट भी मिल गया है उन योजनाओं पर जल्द काम शुरु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


श्री कुंजवाल सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने निर्माणाधीन पंपिंग योजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई और योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने, लोनिवि के अधिकारियों को नई सड़कों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। बजट मिलने के बाद लंबित पड़ी सड़कों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
श्री कुंजवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिन सड़कों में बजट अवमुक्त हो गया है और लंबे समय बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है उनका निर्माण जल्द पूरा करें। मुक्तेश्वर-भांगादेवली, जखटाधार-दाड़िमी-चौखुटिकुल, जलना-टीआरसी, धारखोला-कपिलेश्वर, सत्यों जिफल्टा, झालडुंगरा-फटक्वालडुंगरा, पितना-चायखान, मल्ला बिनौला-तल्ला बिनौला सड़कों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने सुवाखान-चलनीछीना मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण पर अधिकारियों को फटकार लगाई। गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने को कहा। कृषि विभाग के अधिकारियों से काश्तकारों की समस्या का त्वरित निस्तारण करने, खाद, बीज उपलब्ध कराने को कहा। वन विभाग के अधिकारियों से वन भूमि हस्तांतरण संबंधी पत्रवालियों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम सविन बंसल, एसएसपी केएस नगन्याल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम विवेक राय, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें