अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल की कक्षा दस की छात्रा रोशनी बिष्ट के मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने पर स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी और शिक्षकों ने खुशी जताई है। फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रामनगर में सोमवार को हुए उत्तराखंड गौट टैलेंट में रोशनी ने मिस उत्तराखंड का खिताब जीता।
स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने रोशनी बिष्ट को सम्मानित किया। उन्होंने रोशनी के माता-पिता के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा तराशने में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। अभिभावकों को बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। स्कूल प्रबंधन ने भी रोशनी की उपलब्धि पर को सराहा है।