अल्मोड़ा। जिले में अब तक आयुष्मान भारत योजना के तहत 2,98000 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। यह आंकड़ा लक्ष्य से काफी पीछे है। जिले का 4,89000 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। कार्ड न बनने से लोगों को योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
स्वास्थ्य महकमा जिस तरह आयुष्मान भारत योजना का प्रचार-प्रसार कर रहा है, उस तरह धरातल पर काम नहीं हो रहा है। इस बात की पुष्टि आयुष्मान कार्ड का आंकड़ा कर रहा है। विभाग लक्ष्य के अनुरूप लोगों को इस योजना से लाभान्वित नहीं कर पा रहा है, क्योंकि लोगों के कार्ड ही नहीं बन सके हैं।
यह स्थिति तब है, जबकि यहां जिला अस्पताल व बेस अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए आयुष्मान सेंटर खोले गए हैं।