फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप जला कर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Mon, 31 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 युवक मंगल दल की ओर से दीपावली पर्व पर रविवार की शाम को जिले के चौकुना ग्राम पंचायत के ग्वल देवता मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने शहीदों की याद में दीये जलाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने देश की रक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमर शहीद नर सिंह धानक के भाई भवान सिंह धानक ने कहा कि देश में दैवीय आपदा हो या  आतंकी हमला सैनिकों ने चुनौती का सामना कर जनता की रक्षा की। सीमाओं की रक्षा के लिए कई सैनिकों ने अपना बलिदान तक दे दिया। शहीदों की कुर्बानी आम लोगों को भी देश प्रेम की सीख देती है। जान गंवाने वाले शहीदों और उनके परिजनों के प्रति लोगों को सम्मान का भाव रखना चाहिए। मंगल दल के अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक ने लोगों से सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों का हौसला बढ़ाने और  शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा रहने का आह्वान किया। 

प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल चौकुना के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ए मेरे वतन के लोगों जरा आंखों में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी... गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक तेज सिंह धानक, भवान सिंह, मंगल दल अध्यक्ष कृष्णा धानक, किशन सिंह, राधे सिंह, हर सिंह, पान सिंह, गणेश सिंह, बालम सिंह, भूपाल सिंह, बालम सिंह, भूपाल मेहरा, गोविंद सिंह, मोहित धानक, भूपाल सिंह, मोहन सिंह, रमेश नाथ गोस्वामी, विशन नाथ गोस्वामी, गोपाल सिंह मेहरा, शिव सिंह मेहरा, प्रेम लमगडिय़ा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें