फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग और हर्षोल्लास से मनाया गया दीपोत्सव

Mon, 31 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
दीपावली की रात रोशनी से नहाया हुआ अल्मोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में दीपावली उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि की कामना की। नगर और गांव के सभी घरों को  रंग बिरंगी बिजली की मालाओं आदि से रोशन किया गया था। सूरज ढलते  ही पूरा शहर बिजली की सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोग देर रात तक आतिशबाजी करते रहे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर पटाखे छोड़े गए।
विज्ञापन


शाम के वक्त नगर का दृश्य मनोहारी लग रहा था। घरों में मां  लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो होने लगी थीं। शुभ  मुहूर्त में लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि विधान के साथ मां  लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शाम होते ही चारों तरफ आतिशबाजी होने लगी। रंग-बिरंगी रोशनी छोड़ते पटाखों, राकेटों की  रोशनी से आसमान जगमगा उठा। कई लोगों ने  एक-दूसरे के घरों में जाकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें