फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गढ़-कुमौं को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा

Mon, 11 May 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी स्याल्दे (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित केदार-स्याल्दे-वल्मरा मोटर मार्ग महज सात वर्षों में ही बदहाल हो गया है।
विज्ञापन

बारिश के कारण सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है। डामर और शोल्डर उखड़ने से मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। खराब सड़क के कारण क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। यह मोटर मार्ग कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है।
इसी सड़क से स्याल्दे विकासखंड की खटलगांव, महंग्यारी, तलाई, सटेड़, अफौ, रोटापानी और परथोला समेत कई ग्राम सभाओं के लोग मासी, चौखुटिया, भिकियासैंण और जिला मुख्यालय तक आवागमन करते हैं। रोजाना दर्जनों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अनूप सिंह, हेमंत बिष्ट, लीला गोस्वामी, हेमा गोस्वामी, भगवती बिष्ट और सोनिया रानी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत कई जगह इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
तलाई गांव के पास सड़क का हिस्सा बह जाने से भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें