फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पंप ऑपरेटरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, तीन दर्जन गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप

Mon, 11 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां पंप ऑपरेटरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना और टोढरा-दूनागिरी पंपिंग योजना से जुड़े गांवों की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे योजना से जुड़े लगभग तीन दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है और हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विकासखंड क्षेत्र में जल संस्थान के तहत विभिन्न स्थानों पर पिछले छह से सात वर्षों से कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को आंदोलन के बाद 12 फरवरी 2025 को हुए समझौते के बावजूद अब तक बढ़ा हुआ वेतन और एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर पंप ऑपरेटरों ने फरवरी 2025 में चार दिनों तक आंदोलन भी किया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी समझौते पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आक्रोशित कर्मियों ने बीते पांच मई को शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र बढ़े हुए वेतन और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया तो वे 10 मई से टूल डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने से कर्मी बीते रविवार से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण खीरोघाटी और टोढरा-दूनागिरी पेयजल योजनाओं से लाभान्वित होने वाले गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीण किसी तरह प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए पंप ऑपरेटरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 13 संविदा और आउटसोर्स कर्मी हड़ताल पर हैं।


........



दोनों योजनाओं में ठेकेदार की ओर से आउट सोर्स में कर्मी रखे गए हैं। उनकी मांग पर ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। अभी वह एसडीएम द्वाराहाट के साथ ऑपरेटरों से वार्ता के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन




सुरेश ठाकुर, ईई, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें