फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प

Wed, 31 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
 पलायन रोको, नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ जनजागरण पद यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए भिकियासैंण पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पलायन रोको, नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ जनजागरण पद यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए भिकियासैंण पहुंची। पद यात्रा में शामिल लोगों ने राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण पहुंच कर छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने  का संकल्प दिलाया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड  में नशाखोरी सबसे बड़ा अभिशाप बन गई है। उन्होंने गांवों से लगातार बढ़ रहे पलायन पर चिंता जताते हुए इसे भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि नशे की चपेट में आने से युवा पीढ़ी तेजी से बर्बाद हो रही है। नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करना होगा तभी वह नशे से दूर रहेंगे। उन्होंने  कहा कि गांवों में सूअर, बंदरों आदि का आतंक बढ़ गया है। किसान साल भर  मेहनत कर फसल उगाते हैं, लेकिन फसल तैयार होने पर जंगली जानवर इसे नष्ट कर  देते हैं। गांवों में रोजगार की भी कमी बनी हुई है। रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में गांवों से ग्रामीणों का तेजी से पलायन हो रहा है। 
उन्होंने  कहा कि पलायन पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो गांव वीरान हो जाएंगे। पद यात्रा के संयोजक डा. प्रमोद नैनवाल ने बताया कि दस सितंबर को भिकियासैंण में विशाल रैली निकाल कर पदयात्रा का समापन  होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस  मौके पर शंकर फुलारा, तारा दत्त शर्मा, चंदन नाथ, दिनेश घुघत्याल ने विचार  रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें