फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर सीईओ दफ्तर में किया प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जुलूस निकालते शिक्षणेतर कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्रेड वेतन, एसीपी का लाभ नहीं देने से नाराज अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने बुधवार को जुलूस निकाला और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीईओ के  माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भी भेजा। 
विज्ञापन


बुधवार को  शिक्षणेतर कर्मचारी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए और धरना  दिया। कर्मचारियों ने धरना स्थल गांधी पार्क से जुलूस निकाला और नारेबाजी  करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सीईओ कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद कर्मचारियों को लंबे समय से  ग्रेड वेतन और एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिससे उन्हें भारी  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों  की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने  कहा कि जब तक शासनादेश जारी नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  कर्मचारियों ने सीईओ के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा।  जुलूस और धरने में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र आर्या, जिला मंत्री आरडी फुलारा,  गिरीश कांडपाल, भूपाल सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र तिवारी,  जानकी कांडपाल, सुधीर कुमार जोशी, कविता जोशी, गीता पांडे, हरीश चंद्र  जोशी, हिमांशु जोशी आदि शामिल थे। इधर उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के  मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने  कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें