फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्या योजना में इस वित्तीय वर्ष में खर्च होंगे तीन करोड़

Sun, 10 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलागम विकेंद्रित जलागम परियोजना ग्राम्या फेस-2 के तहत धौलादेवी ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में निमार्ण कार्य शुरू हो गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में निर्धाति कार्यों में तीन करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है। सात साल तक चलने वाली इस परियोजना में करीब एक अरब रुपये खर्च होने हैं। गांव स्तर पर गठित जलागम प्रबंध समितियों के खातों में प्रथम चरण में करीब 86 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन


2014 से धौलादेवी ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में ग्राम्या-फेस-2 परियोजना शुरू हुई। सात साल तक चलने वाली इस परियोजना में करीब एक अरब रुपये खर्च होने हैं। चयनित ग्राम पंचायतों में परियोजना अवधि में कम से कम 40 लाख और अधिकतम 1.50 करोड़ की धनराशि व्यय होगी। सेवित क्षेत्रों में वानिकी, भूमि संरक्षण, जल संरक्षण और संवर्द्धन, कृषि, सिंचाई, पशुपालन समेत आजीविका संवर्द्धन के काम प्रस्तावित हैं।

पिछले दो सालों में जागरूकता, समितियों का गठन, कार्य योजना तैयार करने के साथ ही लेखाकारों और प्रेरकों का चयन किया गया। परियोजना के तहत अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए चालू वित्त वर्ष के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। प्रथम चरण में 31 ग्राम पंचायतों में गठित जलागम प्रबंधन समितियों के खातों में जलागम उपचार और प्रशासनिक मद में 86.71 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


शेष अन्य ग्राम पंचायतों को भी जल्द बजट मिलेगा। परियोजना के उप निदेशक एसके उपाध्याय ने बताया कि चालू वर्ष में तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। कोषागार कर्मियों के हड़ताल में होने से परेशानी हो रही है। हड़ताल खुलने के बाद सभी समितियों को फंड रिलीज कर दिया जाएगा।

ग्राम्या फेस-2 से सेवित क्षेत्रों में रोजगार के मौके भी बढ़े हैं। परियोजना मानकों के तहत 87 ग्राम पंचायतों के 186 राजस्व ग्रामों में एक-एक महिला प्रेरक तैनात किए। इन प्रेरकों को दो हजार रुपये का मासिक मानदेय मिलता है। इसके अलावा चार हजार रुपये मासिक मानदेय पर 86 ग्राम सभाओं में एक-एक लेखाकार तैनात किए गए हैं। अब निमार्ण कार्य शुरु होने से काफी श्रमिकों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें