फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ नाम का कुमाऊं का होटल मैनेजमेंट संस्थान

Tue, 24 Oct 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा का होटल मैनेजमेंट संस्थान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुमाऊं के एकमात्र राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में लंबे समय से प्रवक्ता, सहायक प्रवक्ता के पद रिक्त हैं। संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संविदा पर रखे गए शिक्षकों के सहारे चल रही है। यही नहीं संस्थान में लैब असिस्टेंट के सभी छह पद भी खाली हैं।  
विज्ञापन

 1991 में अस्तित्व में आए राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में वर्तमान में 135 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विभिन्न जगहों से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने अल्मोड़ा पहुंचे छात्रों को पढ़ाने के लिए संस्थान में नियमित शिक्षक नहीं हैं। इनमें प्रवक्ताओं के छह पदों के सापेक्ष एक पद नियमित और बाकी संविदा पर चल रहे हैं। इसके अलावा सहायक प्रवक्ता के छह पदों के सापेक्ष दो में संविदा शिक्षक और चार पद रिक्त हैं।  लैब असिस्टेंट के सभी छह पद भी लंबे समय से खाली चल रहे हैं। संस्थान में पिछले कई सालों से नियमित प्रधानाचार्य भी नहीं हैं। अस्तित्व में आने के बाद से संस्थान में केवल दो ही प्रधानाचार्य नियुक्त हुए, जबकि उसके बाद यहां का चार्ज बारी-बारी से करीब 19 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के जिम्मे रहा।  
 
   इधर हाल ही में आए मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि संस्थान में बजट की कमी है। फिलहाल संविदा शिक्षकों के सहारे संस्थान में शिक्षण कार्य किया जा रहा है। संस्थान में नियमित शिक्षकों की कमी से संबंधित प्रस्ताव शासन को अगर नहीं गया है तो वह जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें