फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की खरीदारी में जुटे लोग, लक्ष्मी पूजन से संबंधित सामग्री की रही खूब बिकवाली

विज्ञापन
दीपावली में लक्ष्मी पूजा से संबंधित सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छोटी दीपावली के दिन बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। रविवार को दीपावली पर्व के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर महिलाओं ने मां लक्ष्मी के श्रृंगार से संबंधित सामग्री, पूजा सामग्री, मुकुट, चुन्नी और वस्त्र आदि खरीदे। वहीं लोगों ने एक दूसरे को उपहार देने के लिए गिफ्ट पैक, मिठाई के अलावा कपड़ों और पटाखों आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बाजार पहुंचे लोगों से सुबह से ही बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई थी। लोगों ने कपड़े, मिठाई, खील-खिलौने, बिजली की माला, मोमबत्ती, दीये, ऐंपण आदि भी खरीदे। इसके अलावा दीपावली के दिन एक दूसरे को देने के लिए पैकेटों में सजे उपहार की भी जमकर खरीदारी की। बच्चों ने पटाखों की दुकानों से पटाखे और नए कपड़े खरीदे।
खासकर बड़ी संख्या में बाजार पहुंची महिलाओं ने मां लक्ष्मी के पूजन के लिए माता के श्रृंगार से संबंधित सामग्री, पूजा, मुकुट, चुन्नी और वस्त्र खरीदे। रानीखेत में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों में भी भारी भीड़ जुटी थी। मोबाइल सेट, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलसीडी, टीवी, वाशिंग मशीनों की भी जमकर खरीदारी हुई। आतिशबाजी खरीदने के लिए भी दूर दराज से खासी संख्या में लोग पहुंचे थे।

दिवाली की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाया अल्मोड़ा शहर।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें