एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ 14 जनवरी को बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर गुरिल्ले संसद घेराव को भी बाध्य होंगे।
यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने 19 फरवरी 2014 को एसएसबी स्वयं सेवकों के लिए ईको टास्क फोर्स बनाने तथा उन्हें लोक निर्माण में मेट और बेलदार पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया था। लंबे समय के संघर्ष के बाद मेट और वेलदार पदों में सिर्फ एक-एक जिलो में कुछ नियुक्तियां की गई।
बागेश्वर। यहां गुरिल्लों का तहसील प्रांगण में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार 2208वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष शेर सिंह दुबड़िया, राम प्रसाद आर्य, रुद्र सिंह धामी, हेम कांडपाल, मथुरा दत्त मिश्रा, हेमंत मर्तोलिया, हिम्मत सिंह नगरकोटी और नाथू सिंह बोरा आदि थे।