फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में जिले में कुल ... फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
सल्ट ब्लाक के भ्याड़ी बूथ पर वोट देने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतिम चरण में जिले में तीन ब्लॉकों पर कुल 55.91 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सल्ट विकासखंड में 60.12 फीसदी, स्याल्दे में 55.95 फीसदी और भिकियासैंण विकासखंड में 48.49 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

तीनों विकासखंडों के 346 बूथों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में दस बजे तक कुल 14.13 फीसदी वोट पड़े। भिकियासैंण ब्लॉक में 14.01 फीसदी, स्याल्दे में 13.28 फीसदी, सल्ट ब्लॉक में 14.79 मतदाताओं ने वोट डाले।
दोपहर बारह बजे तक कुल 30.73 फीसदी लोगों ने वोट डाले। भिकियासैंण विकासखंड में 30.23 फीसदी, स्याल्दे में 28.36 फीसदी, सल्ट मेें 33.81 फीसदी मत पड़े। अपराह्न दो बजे तक 43.50 फीसदी मत पड़े। जिसमें भिकियासैंण में 38.50 फीसदी, स्याल्दे में 40.40 फीसदी, सल्ट में 48.53 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सायं चार बजे तक कुल 52.78 फीसदी मत पड़े। भिकियासैंण में 46.40 फीसदी, स्याल्दे में 51.36 फीसदी, सल्ट में 57.42 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इससे पहले गत पांच अक्तूबर को पहले चरण में हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी और ताकुला ब्लॉक में कुल 62.69 फीसदी मत पड़े थे, जबकि दूसरे चरण में ग्यारह अक्तूबर को ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया और भैंसियाछाना विकासखंड में कुल 60.12 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान समाप्त होने के बाद ब्लॉक मुख्यालयों में पोलिंग पार्टियां लौटनी शुरू हो गई थीं। मतपेटियों को ब्लॉकों में बनाए गए स्टांग रूम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें