फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सूरे गांव में मिली भगवान विष्णु की वराह और नरसिंह अवतार की मूर्तियां

विज्ञापन
द्वाराहाट में में मिलीं मूर्तियां। अरम उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सूरे गांव के एक नौले के सर्वेक्षण के दौरान एक मंदिर में भगवान विष्णु की दो दुर्लभ मूर्तियां मिली हैं। यह मूर्तियां विष्णु के वराह और नरसिंह अवतार की बताई जा रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहन चंद्र तिवारी ने सूरे में यह सर्वेक्षण किया है। उन्होंने बताया कि दो अवतारों वाली विष्णु की ऐसी मूर्तियां भारत के किसी अन्य मंदिर में देखने में नहीं आई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विष्णु के दो अवतारों से संबंधित ये मूर्तियां दुर्लभ हैं। इनमें से एक विष्णु की खड़ी प्रतिमा है जिसके दाईं ओर सिंह की और बाईं ओर वराह की मुखाकृति उकेरी गई है। मंदिर के दूसरे कोने में प्राचीन प्रस्तर खंड में एक साथ बैठी हुई मुद्रा में तीन देव प्रतिमाएं उकेरी गई हैं।
डॉ. तिवारी का दावा है कि भगवान विष्णु के दो अवतारों वाली ऐसी विष्णुमूर्ति भारत के किसी अन्य मंदिर में नहीं है। स्थानीय लोगों को इन मूर्तियों के संबंध में विशेष जानकारी नहीं है। मंदिर के बारे में सूरे ग्राम निवासी परमानंद पांडे ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व इस नौले के जीर्णोद्धार के वक्त ग्रामीणों ने यहां शिवजी के मंदिर का निर्माण किया था।
विज्ञापन

तब राधेश्याम तिवारी के पुत्र महेश चंद ने मंदिर में शिव और पार्वती की मूर्तियां स्थापित की थीं। उसी दौरान यहां नौले के निकट विद्यमान दो प्राचीन मूर्तियों को भी मुख्य शिव और पार्वती के अगल-बगल स्थापित किया गया था। जोयूं ग्राम निवासी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दयाकृष्ण तिवारी के अनुसार ये प्राचीन मूर्तियां नीचे सुरेग्वेल के मंदिर से लाई गई मूर्तियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें