फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Fri, 15 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
सोमेश्वर में आपदा प्रबंधन के गुर सीखते जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमेश्वर थाने में छात्रों, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के लोगों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी की टीमों ने आपदा में दबे लोगों, पहाड़ी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के गुर सिखाए।
विज्ञापन


जवानों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर बनाने और सुरक्षात्मक उपाय की जानकारी दी। एसएसपी केएस नगन्याल ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सभी को तैयार रहना होगा। सतर्कता से आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

यदि कहीं कोई आपदा घटित होती है तो तुरंत आपदा केंद्र प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस को सूचना दें। आपदा के समय जल संस्थान, लोनिवि, स्वास्थ्य, पुलिस समेत सभी विभागों को समन्वय से काम करना होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जीआईसी सोमेश्वर के छात्रों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सीओ अव्वल सिंह रावत, थानाध्यक्ष केआर आर्या, तहसीलदार गौरीदत्त तिवारी, एसआई ठाकुर सिंह अधिकारी, केएन चौसाली, हरीश भाकुनी, डॉ. देवेंद्र जोशी, पूरन जोशी, दीवान सिंह राणा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें