फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में उमड़ पड़ी यात्रियों की भीड़

Wed, 11 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए नौकरी पेशा लोग, छात्र-छात्राएं, बाहरी प्रदेशों के लोग घरों को लौटने लगे हैं। मंगलवार को दिनभर केमू, रोडवेज बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन


मंगलवार को बसें पैक होकर गंतव्य को रवाना हुईं। बस स्टेशनों में सीट के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री परिवार सहित स्टेशनों में बसों का इंतजार करते रहे।


काफी देर बाद वाहन मिलने के बाद वह गंतव्य को रवाना हुए। जिला मुख्यालय से मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए पर्याप्त वाहन थे, लेकिन जिले के अन्य रूटों पर केमू, रोडवेज की पर्याप्त बसें न होने से यात्रियों को टैक्सियों में महंगा किराया देकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें