फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास के लिए करेंगे काम

Sun, 19 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल और रिसॉर्ट एसोसिएशन की ओर से शिखर होटल में आयोजित कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नगर के विकास को होटल, रिसॉर्ट एसोसिएशन और व्यापार मंडल को मिलकर काम करना होगा, ताकि नगर में पर्यटकों की आमद बढ़ सके।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से सभी व्यवसायों से जुडे़ व्यापारियों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही सरकार को टैक्स के रूप में मिलने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी। एसोसिएशन के सचिव हरीश जोशी ने व्यापारियों की समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खराब है। बजट होने के बावजूद भी संबंधित विभाग सड़कों की मरम्मत नहीं कर रहे हैं।

जल्द ही डीएम से वार्ता कर  समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। एसोसिएशन के सदस्यों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मनोज सिंह पवार, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट, उप सचिव वकुल साह, अमित साह का स्वागत किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हित में काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के बद्री विशाल अग्रवाल, पूरन अधिकारी, कुंदन सिंह, प्रकाश रावत, कमल गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें