फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, चार घायल

Sun, 22 Mar 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार रात बागेश्वर से सोमेश्वर आ रही एक मारुति वैन विधायक आवास के सामने  पेड़ से टकरा गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी जबकि दो गंभीर घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया।

शुक्रवार रात बागेश्वर से सोमेश्वर आ रही मारुति वैन संख्या यूके 01-टीए 2064 विधायक आवास के सामने पेड़ से टकरा गई। टक्कर में वैन में सवार बलवंत सिंह मेहता (52) , दीवान सिंह (48) दोनों निवासी डिगरा, पूरन जोशी (50),  हरीश जोशी (44) निवासी चौरा घायल हो गए। सभी घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गंभीर रूप से घायल पूरन जोशी, हरीश जोशी को बेस अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया है जबकि दो घायलों को छुट्टी दे दी है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष केआर आर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें