फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार माह में ही उखड़ा रामगंगा पुल पर किया डामर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले रामगंगा पुल की सतही परत पर किया गया डामर खराब गुणवत्ता की भेट चढ़ गया। चार माह में ही डामर उखड़ने से पुल पर बड़े - बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस कारण वाहनों को आवाजाही में दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन


चौखुटिया और गढ़वाल को जोड़ने वाली मुख्य जीवन धारा पुल रामगंगा नदी पर बना लोहे का पुल एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। चार माह पूर्व पुल के रिपेयरिंग का कार्य करने के बाद एनएच ने डामरीकरण कार्य किया था। इस कार्य पर बकायता एनएच और ठेकेदार ने खूब वाह-वाही लूटी थी। पर चार माह में ही पुल की सतह से डामर जगह- जगह उखड़ने लगा है। स्थानीय व्यवसायी तरुण रौताण ने बताया कि इस प्रकार का कार्य समझ से परे है और संबंधित ठेकेदार से डामर की गुणवत्ता पर जवाब तलब किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता दीप चौधरी का कहना है कि जून माह में पुल पर डामरीकरण का कार्य किया गया था। बरसात होने और भारी वाहनों के चलने से पुल की परतों पर कंपन होने से सतही परत पर किया गया डामर उखड़ गया है। बरसात बंद होते ही दोबारा डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें