फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दुकानदारों का दस-दस हजार का चालान

Thu, 17 May 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
दुकानों के बाहर लगाया सामान उठवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ नगर में अभियान चलाया। बाजार और मालरोड होते हुए पुलिस ने इस दौरान व्यापारियों से दुकानों से बाहर रखे हुए सामान को अंदर रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर आठ दुकानदारों का चालान भी किया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस नोकझोंक भी हुई।  

विज्ञापन

 
  पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने थाना बाजार से अभियान की शुरुआत की। बाजार में कई दुकानों के आगे तक सामान फैला हुआ मिलने पर पुलिस कर्मचारी कुछ दुकानों का खुद ही सामान अंदर रखने लगे। मौके पर सामान को अंदर रखने की हिदायत देते हुए भविष्य में बाहर सामान रखने पर चालान की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस के अभियान की भनक मिलते ही फड़ व्यवसायियों और व्यापारियों ने सामान खुद ही समेटना शुरू कर दिया।  

  इस दौरान बाजार में एक दो जगहों पर व्यापारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में दुकानों के आगे लाल पट्टी से निशान बनाए गए थे। उस दौरान निशान तक सामान रखने की अनुमति मिली थी। वर्तमान में पट्टियां मिट गई हैं। इस पर पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या ने कहा कि नगर पालिका से कहकर दोबारा बाजार में नपाई कर पट्टी लगवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले आठ व्यापारियों का दस-दस हजार रुपये समेत कुल 80 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। पुलिस अभियान में कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसएसआई नीरज भाकुनी, एसआई संतोष देवरानी, देवेंद्र राणा, धीरेंद्र पंत, रूबी, कांस्टेबल प्रकाश नगरकोटी, अशोक कुमार आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें