फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया ग्रस्त तौड़ा गांव पहुंची अफसरों की टीम

Tue, 11 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
गांव पहुंची अफसरों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीलिया ग्रस्त तौड़ा गांव में अभी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। गांव में खोले गए अस्थायी अस्पताल में कई बीमारों का उपचार चल रहा है। एक बीमार व्यक्ति को राजकीय अस्पताल रानीखेत रेफर कर दिया गया है। सोमवार को एसडीएम रजा अब्बास ने डिप्टी सीएमओ के साथ प्रभावित गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


28 मार्च को गांव के लोगों में पीलिया के लक्षण मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में बीमारों का उपचार कर रही है। अब तक 90 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं, स्वास्थ्य विभाग ने 28 रोगियों में पीलिया की पुष्टि की है। दूसरी तरफ गांव के प्राचीन नौलों, स्रोतों की सफाई की गई है।

एसडीएम रजा अब्बास ने बीडीओ एमसी जोशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित के साथ गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. आरसी पंत का कहना है कि अस्थायी अस्पताल में 24 घंटे डाक्टरों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने को भी कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें