फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक सोच विकसित करने को शिक्षक आगे आएं : टम्टा

Sat, 27 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सांसद अजय टम्टा ने कहा है कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए शिक्षक आगे आएं। श्री टम्टा जीआईसी में सर्व शिक्षा अभियान में आयोजित जिला स्तरीय मॉडल, क्विज, नाटक प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगे। बच्चों में विज्ञान और गणित विषयों के प्रति रुचि जागृत करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। अध्यक्षता करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएन सिंह ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता है।  
विज्ञापन

इस अवसर पर हुई विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सौरभ जोशी (भैंसियाछाना ब्लाक), रेखा पांडे (धौलादेवी), अंकिता (ताड़ीखेत), गणित मॉडल प्रतियोगिता में विक्रम गैड़ा (धौलादेवी), विवेक खुल्बे (भिकियासैंण), पूजा जोशी (लमगड़ा) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में स्याल्दे ब्लाक के हेमंत मनराल और भावना मनराल प्रथम, भैंसियाछाना ब्लाक के अमित बोरा और गौरव कार्की द्वितीय, ताकुला ब्लाक की रेनू और शालनी खाती ने तीसरा स्थान पाया। समाज में कुरीति और अंधविश्वास दूर करने विषयक नाटक प्रतियोगिता में द्वाराहाट ब्लाक ने पहला, लमगड़ा ब्लाक ने दूसरा और धौलादेवी ब्लाक तृतीय स्थान पर रहा। निर्णायक डा. ललित जलाल, अशोक रावत, मनीष बोरा, पुष्पा बोरा, पीसी पंत, आरएस यादव थे। संचालन जिला समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी ने किया। इस अवसर पर डीईओ (माध्यमिक) चंद्रशेखर बनकोटी, ब्लाक समन्वयक हरीश ढैला, राजेंद्र मनराल, मोहन नेगी, सुंदर जोशी, युगल मठपाल, किसन राम, यूडी सत्यवली, संकुल समन्वयक अनीता गोस्वामी, हरेंद्र बिष्ट, तपन तिवारी, मोहन बन गोस्वामी, करन मर्तोलिया, हरि मेहता, विद्या कर्नाटक, डा. विनीता बनकोटी, नीमा बिष्ट, दर्शन रावत, डा. ललित भाकुनी, रमेश बहुगुणा, पंकज जोशी, सभासद विद्या बिष्ट आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें