अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा के केंद्रीय मंत्री बनने पर गृह क्षेत्र में भाजपाइयों में खुशी की लहर है। भाजपाइयों ने आज यहां चौघान पाटा में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। वक्ताओं ने कहा कि टम्टा के मंत्री बनने से उत्तराखंड के विकास को और अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, लता बोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, अजय वर्मा, अजीत कार्की, रवि रौतेला, मीना भैसोड़ा, निर्मला जोशी आदि मौजूद थे। भाजपा धौलादेवी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पनुवानौला में बैठक कर अजय टम्टा को मंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर इकाई ने राजपुर में बैठक कर खुशी जताई और मिठाई बांटी।
भैंसियाछाना मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल संयोजक गोपाल सिंह चम्याल ने नेतृत्व में बाड़ेछीना कार्यक्रम किया। उधर सोमेश्वर में कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में विशन रावत, कैलाश बोरा, चंदन बिष्ट, मोहन राम, सुरेश बोरा, गिरीश राणा, रमेश पांडे, बालम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।