जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा को देखते हुए शासन के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तीन माह तक रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को मुख्यालय छोडने के लिए पूर्वानुमति लेनी आवश्यक होगी।
डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत, लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभाग से सबंधित क्षति पर पैनी नजर रखें। आपदा प्रभावितों की सूचना संकलित करें। लोनिवि के अधिकारी अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए तत्काल मौके पर जेसीबी की व्यवस्था करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ध्यान रखें कि कोई भी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूले। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डाक्टर, फार्मेसिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने तैनाती स्थल पर बने रहें।