फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ उठाएं काश्तकार : सीडीओ

Tue, 19 Apr 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कृषि गोष्ठी को संबोधित करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान सभाओं का आयोजन किया गया। बसौली और बैगनियां में हुए कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने काश्तकारों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि काश्तकार उन्नत तकनीक से खेती कर फसल उत्पादन बढ़ाएं। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में काश्तकारों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जैविक खेती, मृदा परीक्षण के अलावा कृषि उद्यान, पशुपालन, रेशम, दुग्ध, मत्स्य, ग्राम्य विकास, जलागम, प्रबंधन, सिंचाई, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कृषकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम किसान सभा हवालबाग ब्लाक के देवलीखान, भांगादेवली, बडियारबिष्ट, ताकुला ब्लका के बसौली,  धौलादेवी के ध्याड़ी, पोखरी, भैंसियाछाना ब्लाक के पांडेतोली, ताड़ीखेत ब्लाक के सगनेटी, बंगोला, मल्ला विश्वा, द्वाराहाट ब्लाक के छाना गोलू, ईड़ा बाराखाम, कामा, चौखुटिया ब्लाक के पटलगांव, डांग, भिकियासैंण के चौनलिया, बासोट, भिकियासैंण, स्याल्दे ब्लाक के भरसोली, महरोली, सल्ट के चमकना, देवायल, हरड़ा में आयोजित की गई। इस मौके पर कृषि निदेशालय के सहायक निदेशक सुरेंद्र सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी संतोषी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, अर्थ संख्या उप निदेशक इला बिष्ट आदि ने कृषकों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रमों में 1223 कृषकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें