फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सूर्य मंदिर कटारमल के निकट सूर्य कुंड और चंद्र कुंड का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को सूर्य मंदिर कटारमल के निकट स्थित जलीय स्रोत सूर्य कुंड और चंद्र कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह स्रोत स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इसके संरक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को नौले, यहां स्थित सूर्य और चंद्र कुंड का कायाकल्प करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सूर्य मंदिर के निकट स्थित महारुद्रेश्वर मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। मंदिर के मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मंदिर और मंदिर के मार्ग का ड्रोन सर्वे करने के साथ ही मंदिर और मंदिर मार्ग की ड्रोन वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में ड्रोन टीम ने समूचे मार्ग और मंदिर का भ्रमण किया तथा ट्रैक की ड्रोन फुटेज तैयार किया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें