फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लड़ाकू विमान उड़ाएगा गरुड़ का बेटा

Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र सुरेश किरमोलिया ने भारतीय वायु सेना में पायलट के तौर पर कमीशन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अब वह लड़ाकू विमान उड़ाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के दरणा गांव निवासी पूर्व सैनिक स्व. नैन सिंह किरमोलिया के पोते सुरेश किरमोलिया ने तीन जून को कमीशन प्राप्त किया है। वर्तमान में उनका परिवार गरुड़ के ही बंतोली मछियाबगड़ में रहता है।
विज्ञापन


दादा ने द्वितीय विश्व युद्ध की लड़ाई भी लड़ी। उनके पिता बलवंत सिंह सेना में कर्नल के पद पर हैं। जबकि दो चचेरे भाई कैलाश सिंह और पूरन सिंह यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में तैनात हैं। सैनिक पृष्ठ भूमि के सुरेश किरमोलिया ने पायलट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भाई पूरन सिंह ने बताया कि सुरेश की प्रारंभिक शिक्षा रानीखेत और लखनऊ आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने रुड़की इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें