फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ से घटिया टाइल्स उखाड़ने के निर्देश

Wed, 24 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद एडीबी आपदा खंड ने कड़ा एक्शन लिया है। खंड के मुख्य अभियंता एसके बिड़ला ने मौके पर पहुंचे पड़ताल की तो टाइल्स में गुणवत्ता का अभाव दिखाई दिया। उन्होंने फुटपाथ की टाइल्स तत्काल उखाड़कर गुणवत्तायुक्त टाइल्स लगाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं होने पर कंपनी को भुगतान नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी की सड़कों को खूबसूरत बनाने के लिए शासन ने एडीवी आपदा खंड को इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 3.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे बाजार सहित रायस्टेट, दो सड़किया और आसपास के इलाकों में इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाए जाने हैं। आपदा खंड ने निर्माण की जिम्मेदारी हल्द्वानी की एक कंपनी को सौंपा है। डेढ़ माह पूर्व राय स्टेट से कार्य शुरू हुआ, इसके बाद लोगों ने टाइल्स लगाने में निर्धारित मानकों का उल्लंघन होने की शिकायत की थी।

इधर खंड के मुख्य अभियंता एसके बिड़ला ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राय स्टेट क्षेत्र में निरीक्षण कर कई स्थानों पर कार्यों को मानकों के विपरीत पाया। ईई एस बिष्ट ने बताया कि टाइल्स भी घटिया किस्म की बिछाई जा रही थी। मुख्य अभियंता ने कंपनी के ठेकेदार को अतिशीघ्र खराब टाइल्स निकालकर उनके स्थान पर गुणवत्तायुक्त टाइलें बिछाने के निर्देश दिए। नई टाइल्स नहीं लगने पर भुगतान नहीं करने की चेतावनी भी दी। कंपनी के जीत राम ने 10 दिन में इसे ठीक करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर धन सिंह रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें