एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कार्यवाहक परिसर निदेशक जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन देते छात्र।
- फोटो : amar ujala
एसएसजे परिसर छात्र संघ महासचिव अक्षय टम्टा के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्हाेंने
एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के एक प्रश्नपत्र का पुनर्मूल्यांकन नियमों के मुताबिक नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुनर्मूल्यांकन में पहले से भी कम अंक आए हैं। छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने फरवरी में गणित प्रथम सेमेस्टर के एक प्रश्नपत्र का पुनर्मूल्यांकन कराने का फैसला लिया था लेकिन पुनर्मूल्यांकन में कई छात्रों के पहले से भी कम अंक आए हैं। उन्होंने पुनर्मूल्यांकन में नियमों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। यदि आगामी 22 मई तक अंक तालिकाओं में सुधार नहीं किया गया तो एमएससी गणित के छात्रों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में महासचिव अक्षय टम्टा के अलावा मोहित डांगी, नवनीत बिष्ट, दीपक उप्रेती, कमल नेगी, नीतिका, लक्की जोशी, कृतिका, अंजलि, जसपाल कुमार, रोहित भारती, अनिल कुमार, योगेश जोशी आदि शामिल थे।